व्यापक स्तर पर मनाई जाएगी गांधी जयंती 2 को

इंदौर। जिले में दो अक्टूबर को व्यापक स्तर पर गांधी जयंती मनाई जायेगी। इस दिन गांधीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा इस दिन मुख्य रूप से सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन एवं सभा आयोजित की जायेगी। कलेक्टर द्वारा जिले के समाजसेवी और स्वयं सेवी संगठनों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार करने के लिये  कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न शासकीय  विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में अपर कलेक्टर द्वय श्री अजय देव शर्मा तथा श्री बीबीएस तोमर मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि दो अक्टूबर को सुबह 7 बजे आरएनटी मार्ग स्थित हिन्दी साहित्य समिति भवन प्रागंण से प्रभात फेरी निकाली जायेगी। यह रैली नेहरू प्रतिमा, छोटी ग्वालटोली, सरदार पटेल प्रतिमा, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय भवन के सामने तथा गांधी प्रतिमा होते हुये रवीन्द्र नाट्य गृह परिसर में समाप्त होगी।