इंदौर। न भाषण, न संबोधन... हाथों में तिरंगा थामे हजारों लोगों ने रविवार दोपहर शहर में सीएए के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
उल्लेखनीय है कि आयोजन दोपहर दो बजे से होना तय किया गया था लेकिन दोपहर12 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग दशहरा मैदान पहुंचने लगे थे। वहीं प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण रैली नहीं निकाली गई। सभा के बाद कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया।
रविवार को दोपहर दो बजते तक हाथों में तिरंगा थामे हजारों लोग भारत माता की जय के नारे लगाते पहुंच चुके थे। मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित आयोजन समिति से जुड़े लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने कार्यक्रम में भाषण नहीं दिया।