दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

भोपाल।
राजधानी के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती नामक संस्था को 10 हजार वर्ग फुट जमीन आवंटित करने का मामला तूल पकड़ चुका है
 इस संगठन के आरएसएस से जुड़े होने की बात कही जा रही है। शनिवार को गोविंदपुरा उद्योग संघ की आपत्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि आवंटन निरस्त करने का आश्वासन दिया था इसके साथ ही रविवार को सुबह 10 बजे से गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा मंदिर के सामने धरना देने की घोषणा की गई यह खबर मिलते ही सुबह आठ बजे से भारी पुलिस बल की तैनाती से गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया कांग्रेसियों के प्रदर्शन से विवाद की स्थिति पैदा नहीं हुई इसलिए प्रशासन सतर्क हो गया चारों तरफ पुलिस तैनात कर नाकाबंदी की गई। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश करने वाले रास्तों पर पुलिस सतर्क हो गई। धरना स्थल पर डीआईजी इरशाद वली भी मौजूद थे।

इसके बावजूद दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सुबह बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
 पुलिस ने कांग्रेसियों को बैरिकेडिंग कर रोका। इसमें एक दर्जन कांग्रेसियों को मामूली चोटें आई हैं। इस दौरान कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए दिग्विजय सिंह की मौके पर मौजूद आला पुलिस अधिकारियों से भी बहस हो गई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में औद्योगिक क्षेत्र में पार्क के लिए जमीन आवंटित की गई थी
 अब शिवराज सरकार संघ से जुड़े एनजीओ को दे रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। अगर उन्हें जमीन देनी है तो अचारपुरा समेत शहर के किसी अन्य स्थान पर दे दें। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर ने उक्त भूमि पर पौधे लगाकर पार्क का विकास किया था। अब यह जमीन आरएसएस से जुड़े एनजीओ लघु उद्योग भारती को आवंटित की जा रही है। इस पर गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने भी आपत्ति जताई है।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Popular posts
बैंक ऑफ इंडिया शाखा में कर्मचारियों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान, शिकायतों की अनदेखी पर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश
Image
तेजाजी नगर में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ: कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, स्मृति भजन में पंडाल हुआ गमगीन
Image
राजवाड़ा से विकास की नई राह: इंदौर में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक, घायल को अस्पताल पहुंचाने पर ₹25 हजार सहित शहरी व सांस्कृतिक विकास पर बड़े फैसले
Image
बैंक कर्मचारियों की मनमानी पर फूटा जनाक्रोश, वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन, तत्काल स्थानांतरण की मांग
Image
19 MAY E-PAPER
Image