इंदौर जिले में 47 हजार 651 लोगों को लगाये गये कोविड के टीके

इंदौर। जिले में कोरोना की रोकथाम के लिये कोविड-19 का टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। जिले में 14 जुलाई को 167 टीकाकरण केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया। इन टीकाकरण केन्द्रों पर टीके का पहला और दूसरा दोनों डोज लगाये गये। जिले में कुल 47 हजार 651 लोगों को टीके लगाये गये। सर्वाधिक टीके 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को लगाये गये।
जिले में आज 18 से 44 वर्ष के 25 हजार 125 को पहला तथा 2 हजार 823 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। इसी तरह 45 से 60 वर्ष आयु समूह के 5 हजार 351 लोगों को प्रथम तथा 8 हजार 586 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। इसी प्रकार 60 वर्ष से अधिक आयु के एक हजार 979 लोगों को प्रथम डोज तथा 3 हजार 296 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। जिले में शेष टीके हेल्थकेयर वर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्करों को लगाये गये।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।