कैलाश पाटीदार मंडल की कार्यसमिति संपन्न

इंदौर
 भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला इंदौर ग्रामीण के मंडलों की कार्यसमिति की बैठक संगठन के तय कार्यक्रम अनुसार संपन्न हो रही है। इसी कड़ी में आज कैलाश पाअीदार मंडल की बैठकें अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की शुरूआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई।
कैलाश पाटीदार मंडल की बैठक समारोह परिसर में जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मधु वर्मा, राधेश्याम यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रावलिया, जिला प्रभारी रघुनाथसिंह भाटी, महेन्द्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा, मुरली व्यास, कपिल बिलोनिया, रामविलास पटेल, घनश्याम पाटीदार(बाबूजी), मुकेश सूरा, सुभाष चौधरी, विरेन्द्र आंजना, सुनील तिवारी, घनश्याम नारोलिया, सुनील गेहलोद, रामस्वरूप गेहलोद, संदीप श्रीवास, विक्रमसिंह ठाकुर सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।  
प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय पर मार्गदर्शन व कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि मंडल पदाधिकारियों का मंडल में बूथों पर नियमित प्रवास होना चाहिए। बूथ की ग्रेडिंग करते हुए उसे चार भागों में बांटकर कार्य योजना बनाना होगी। बूथ पर निवासरत समाज के प्रमुख लोग व प्रतिनिधियों को पार्टी से जोडने का कार्य हमें करना है। मंडल बनाने के लिये मंडल पदाधिकारियों की नियमित बैठकें होना चाहिए, केन्द्र व प्रदेश तथा नगर संगठन के द्वारा दिये गये कार्यो को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिये योजनाबद्ध कार्य करना चाहिए। जो इकाई सक्रिय होगी वही सक्षम के साथ स्वावलम्बी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बूथ की होती है। जब बूथ के कार्यकर्ता सक्रिय होकर बूथ पर निवासरत प्रत्येक व्यक्ति से संपन्न करते हुए भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे, तभी हमारा बूथ मजबूत होगा।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाजी के नेतृत्व में सेवा ही संगठन के अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभर में 30 लाख घरों तक भोजन और 18 लाख घरों में राशन किट पहुंचाया। कोरोना वायरस महामारी के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पूरे समय राहत कार्य में जुट रहे जबकि विपक्षी पार्टिया आइसोलेशन में चली गई। महामारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां हर समय लोगों के साथ खडे नजर आए, वहीं विपक्षी नेता केवल वर्चुअल तरीके से प्रेस ब्रिफिंग ही करते रहे, वे जमीन पर कहीं नजर नहीं आये।
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी ने देष को नई दिषा में ले जाने का प्रयास किया है। उन्होने देष का सबसे बडा अभियान स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया है। हमारा इन्दौर शहर स्वच्छता में चार बार देष में नम्बर 1 घोषित हुआ है। भारत सरकार का मेक इन इंडिया अभियान के माध्यम से देष में बने उत्पादों का विपणन विदेषों में भी होने लगा है। तकनीक के मामले में भी देष आगे बढ रहा है। पिछले सात वर्षो में भ्रष्टाचार में कमी आई है। कालाधन पर अंकुष लगा है। रक्षा क्षेत्र में भी बढोतरी हुई है। पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि जो लोग कोविड-19 वैक्सीन की कमी के लिये शोर मजा रहे है पहले यही लोग इन वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर संदेह प्रकट कर रहे थे, बता दे कि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के शासन वाले कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी को लेकर केन्द्र पर कई आरोप लगाये है, यह बहुत ही शर्मनाक है। कोरोना के दौरान जिन लोगों ने अपने परिवार और परिजनों को खोया, उनके साथ मेरी पूरी संवेदना है। इस दौरान कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड बढ़ाने से लेकर वेंटिलेटर्स बनाने और टेस्टिंग लेब का नेटवर्क खड़ा करने का काम किया गया। कोविड से लड़ने के लिये बीते सवा साल में देश में नया हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया। आक्सीजन के लिये रेल चलाई गई और विमानों को लगाया गया, कम समय में आक्सीजन उत्पादन बढ़ाया गया, जरूरी दवाईयों को उत्पादन बढ़ाया गया। विदेश से मदद लाने में केई कसर नहीं छोड़ी गई।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम यादव ने भाजपा इतिहास व विकास पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास भले ही 1980 से शुरू हुआ लेकिन इसके पूर्व 1952 से भारतीय जनसंघ ने कार्य करते हुए पार्टी को स्थापित करने का कार्य किया है। उस समय के हमारे सभी पूर्वज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा जो मार्गदर्शन और दृष्टि प्रदान की गई। उसी पर आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा उतरोत्तर आगे बढ़ते जा रही है। जो हमारा लक्ष्य है उसे हम लगातार विचार में रखते है तो उसे प्राप्त करना आसान होता है और लगातार कार्य करने का परिणाम भी पार्टी की इच्छा अनुसार मिलता है।
जिला प्रभारी रघुनाथ भाटी ने कार्यशाल को संबोधित करते हुए कहा कि 23 मार्च 2020 को कोरोना की विकट परिस्थितियों में श्री शिवराजसिंहजी चौहान ने मुख्यमंत्री के रूप में पुनः बागडोर संभाली थी। पूरा प्रदेश कोरोना महामारी की जकड में था और उससे दो दिन पहले तक प्रदेश में मौजूद कमलनाथ सरकार की घोर लापरवाही के चलते इस महामारी से बचने के समूचित उपाय नहीं किये गये थे। प्रदेश में मात्र तीन टेस्टिंग लेब थी, जिनकी क्षमता 300 प्रतिदिन थी हमारी सरकार ने लेब की संख्या 32 कर दी और टेस्टिंग की क्षमता भी 33 हजार के पार पहुंचा दिया, इसी प्रकार कोरोना के उपचार हेतु जनरल वार्ड बेड, आक्सीजीन बेड और आईसीयू को लेकर अफरा तफरी का वातावरण था। लेकिन हमारी सरकार ने युद्ध स्तर पर प्रयास करके उन्हें आटो सर प्लस किया, आज हमारे पास 3.5 लाख पीपीई कीट और 3.74 हजार से अधिक टैस्टिंग कीट उपलब्ध है।
इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। बैठक में स्वागत भाषण व वृत्त मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा ने किया कार्यसमिति का संचालन महेन्द्रसिंह ठाकुर ने किया व आभार जीतू चौधरी ने माना।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो 
यहां क्लिक करें

विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।