वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. निर्भयसिंह पटेल "दादा" की 25वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें किया याद...
इंदौर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं पूर्व विधायक मनोज पटेल में बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ, ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख नेता स्व. निर्भयसिंहजी पटेल "दादा" की 25वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर, उन्हें याद करते हुए  "निर्भय दादा अमर रहे" के नारे लगाए।
आपने बताया कि दादा की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष पांच स्थानों पर कार्यक्रम किया जाता है, जिसमें टी चोइथराम मंडी चौराहा, देपालपुर, हातोद, गौतमपुरा एवं बेटमा में होता है।
आज टी चोइथराम मंडी चौराहा प्रतिमा पर कैबिने ट मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, पूर्व विधायक मनोज पटेल, सुदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, रवि रावलिया, महेंद्रसिंह ठाकुर, मनस्वी पाटीदार, युवराज दुबे, घनश्याम नारोलिया सहित सभी उपस्थित नेता व कार्यकर्ताओं ने दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया।
इस अवसर पर दादा के राजनीतिक जीवन से जुड़े कई संस्मरण भी सुनाए गए। तत्पश्चात सभी के द्वारा आमजन को तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो 
यहां क्लिक करें

विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।