पौधारोपण कर रहवासियों ने ली देखरेख करने की जिम्मेदारी
इंदौर। नगर पालिक निगम द्वारा 'हर घर - एक पेड़ महाअभियान' के अंतर्गत वार्ड 76 के नीर नगर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत नीर नगर के बगीचे और आसपास के क्षेत्रों में पौधों का रोपण किया गया। नीर नगर के रहवासियों ने वृक्षारोपण में भाग लिया और इसके देखरेख की जिम्मेदारी भी लेने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में नगर निगम के कर्मचारी, एनजीओ प्रमुख राहुल त्रिवेदी, ललित तथा अन्य और नीर नगर रहवासी संघ की अध्यक्षा उषा जी पंत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेंद्र शुक्ला, विकास मिश्रा, चंद्रशेखर मालवीय, रवि पांचाल, आशीष पिंगले सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस महाअभियान में सहयोग किया। आगे भी यह कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो 
यहां क्लिक करें

विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।