मुस्कान भारतीय बनीं जन परिषद की वूमेन विंग की प्रांतीय उपाध्यक्ष
इंदौर।
अखिल
  भारतीय  स्तर की सामाजिक  संस्था  जन परिषद  की  वूमेन  विंग की  प्रांतीय अध्यक्ष  प्रो. श्रीमती कमल चौबे  की अनुशंसा  पर संस्था के  राष्ट्रीय अध्यक्ष  एवं  पूर्व  डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी  ने  सुश्री मुस्कान  भारतीय को  जन  परिषद  वूमेन  विंग के  मालवा  चैप्टर के अध्यक्ष  के साथ-साथ वूमेन  विंग  का प्रांतीय  उपाध्यक्ष  मनोनीत  किया  है। ज्ञात रहे जन परिषद  राष्ट्रीय  स्तर की  सामाजिक संस्था  है, जो  कि गत 32 वर्षों से सामाजिक  एवम् रचनात्मक  कार्यों  में सक्रिय  होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व  संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन  कर चुकी  है। संस्था पर्यावरण पर नौ अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 140 एवम् विदेशो में पांच चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था  प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय, सामाजिक एव जीवीम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है। सुश्री मुस्कान भारतीय  के इस मनोनयन  पर पूर्व सांसद जया प्रदा, टी वी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के  श्री तनुज कुमार अय्यर  जी, श्री यशपाल  जैन, श्री  चंचल भारतीयश्री राकेश यादव, श्री गौरव गांधी, श्रीमति रंजीता, श्री जय सिंह रधुवंशीश्री रमाकांत जी  एवम् अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो 
यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं