हेड कांस्टेबल मिश्रा ने किया सुसाइड, नहीं मिला सुसाइड नोट
इंदौर। हेड कांस्टेबल राम कुमार मिश्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह पिछले छह माह से ट्रैफिक में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जाता है कि सुबह वह घर के बाहर घूम रहे थे। इसके बाद उन्होंने घर में जाकर फांसी लगा ली। सूचना के बाद स्टाफ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है। तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक घटना जोशी कॉलोनी की है। यहां रहने वाले 50 वर्षीय रामकुमार मिश्रा ने अपने घर की गैलरी में फांसी लगाकर जान दे दी। लोगों ने सुबह उन्हें फांसी के फंदे पर लटका देखा जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मिश्रा वर्तमान में ट्रैफिक थाने में पदस्थ थे। उनका एक बेटा और बेटी है। बेटा घर पर रहता है। जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसमें मिश्रा सुबह 4:30 बजे टहलने के लिए घर से बाहर जाते दिखाई दिए है। फिलहाल पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो 
यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं