तेजाजी नगर में अवैध रूप से बन रहा था छह मंजिला भवन, नगर निगम की रिमूवल टीम ने जेसीबी से तोड़ा निर्माण
इंदौर। तेजाजी नगर में अवैध रूप से छह मंजिला इमारत बन रही थी। नगर निगम की निष्कासन टीम ने मंगलवार सुबह इसे ध्वस्त कर दिया। इसे अनुमति की समय सीमा समाप्त होने के बाद बनाया जा रहा था, जिस पर कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार यह निर्माण तेजाजी नगर स्थित एसजे टाइम स्क्वेयर सोसायटी में किया जा रहा था। यहां पूर्व में बने दो ब्लॉक में लोग रह रहे हैं। तीसरे ब्लॉक का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा था। निगम की निष्कासन टीम मंगलवार सुबह नौ बजे जैसे ही उस सोसायटी में पहुंची, हड़कंप मच गया कोई समझ नहीं पा रहा था कि क्या हो रहा है। निष्कासन टीम ने तीन पोकलेन व तीन जेसीबी के माध्यम से अवैध रूप से निर्मित छह मंजिला इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की। 
इस सोसायटी में 20 हजार स्क्वेयर फीट पर तीन ब्लॉक बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में निगम कई बार बिल्डर को नोटिस भी दे चुका है, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रहा था
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक शांति कंस्ट्रक्शन कंपनी को साल 2014 में तीन ब्लॉक में छह मंजिला भवन बनाने की अनुमति दी गई थी बिल्डर राजेंद्र अग्रवाल ने पहले दो ब्लॉक बनवाए थे, लेकिन तीसरे ब्लॉक का निर्माण अब किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार निर्माण की अनुमति मिलने के तीन साल के भीतर भवन का निर्माण करना आवश्यक है ऐसे में पूर्व में दी गई निर्माण अनुमति की अवधि समाप्त होने के बाद भवन निर्माण के लिए बिल्डर को नई अनुमति लेनी पड़ी। पहले बिल्डर निगम से ली गई अनुमति के आधार पर तीसरे ब्लॉक का निर्माण करवा रहा था, जो नियमानुसार गलत था। यही कारण है कि मंगलवार को निगम की रिमूवल टीम ने अवैध रूप से बन रहे भवन को ध्वस्त कर दिया

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो 
यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं