केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पलटी, एक की मौत
ऋषिकेश
 बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। देवप्रयाग थाना क्षेत्र के कौड़ियाला में यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर पलट गई हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में 33 लोग सवार थे।
देवप्रयाग थाना प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं वे केदारनाथ धाम से दर्शन कर हरिद्वार लौट रहे थे। देर शाम हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया
बस में सवार 33 लोगों में से दो बच्चों समेत 14 लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया है बाकी छह यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें दूसरे वाहन में बैठकर ऋषिकेश भेजा गया।
हादसे में संदेश भगत (25 वर्ष) पुत्र काशीराम निवासी पनवेल, नवी मुंबई] महाराष्ट्र की मौत हो गई। जबकि शिवनाथ पाटिल (53 वर्ष) पुत्र बसंत, रसिता देवी (50 वर्ष) पत्नी अमृत, अश्विनी (36 वर्ष) पत्नी शिवनाथ पाटिल, तनय पाटिल (17 वर्ष) पुत्र वंदन, ऋतिक (32 वर्ष) पुत्र शरद, संजना पाटिल (40 वर्ष) ) ) पत्नी वंदन पाटिल, पंकज (24 वर्ष) पुत्र अनिरुद्ध, रातिक (22 वर्ष) पुत्र शरद सभी निवासी पनवेल, रायगढ़, नबी मुंबई महाराष्ट्र, पंकज मत्रे (24 वर्ष) पुत्र अमृत, ओचला (63 वर्ष) पत्नी आत्माराम, नीतू (36) वर्ष) पत्नी हरीश, श्रीकांत पाटिल (36 वर्ष) पुत्र सीताराम, सचिव (33 वर्ष) पुत्र सीताराम और बादल (26 वर्ष) पुत्र सुनील पाटिल, सभी निवासी पनवेल रायगढ़, नवी मुंबई महाराष्ट्र दुर्घटना में घायल हुए हैं।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो 
यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं