आरोपी को छोड़ने के लिए पैसे ले रही थी पुलिस मैडम, अब खुद की करनी पड़ेगी जमानत
इंदौर। लोकायुक्त टीम ने एक महिला हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। महिला हेड कांस्टेबल ने एक आरोपी को जमानत पर रिहा करने के नाम पर घूस की मांग की थी और रिश्वत की एक किश्त ली थी। जिसके बाद वह रिश्वत की दूसरी किस्त के लिए दबाव बना रही थी, जिसके चलते शिकायतकर्ता महिला ने लोकायुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई। लोकायुक्त ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद जाल बिछाकर रिश्वत ले रही महिला हेड कांस्टेबल को बुधवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी महिला से मांगी थी रिश्वत
इंदौर के परदेशीपुरा थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल अनीता सिंह को लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबल अनीता सिंह ने महिला आरोपी से पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। प्रियंका शुक्ला को जमानत पर रिहा करने के लिए। साढ़े तीन हजार रुपये में मामले की पुष्टि हुई। शिकायतकर्ता प्रियंका शुक्ला ने बताया कि उसका अपनी भाभी से घरेलू विवाद चल रहा है। इसी वजह से जेठानी ने अपने और अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।

रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला हेड कांस्टेबल
महिला हेड कांस्टेबल अनीता सिंह ने उससे रिश्वत की मांग की थी और 1500 रुपये पहले ही ले चुकी है। अनीता उस पर रिश्वत के बाकी पैसे जल्द देने का दबाव बना रही थी, जिसके चलते उसने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने हेड कांस्टेबल अनीता सिंह को 2,000 रुपये की रिश्वत भेजी और जैसे ही अनीता सिंह ने रिश्वत की रकम ली, उसे रंगेहाथ पकड़ लिया गया। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेकर फंस रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी रिश्वतखोरी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो 
यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं