झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां भूलकर भी न करें, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज और घर में आती है दरिद्रता
इंदौर। 
हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। झाड़ू न सिर्फ गंदगी साफ करती है बल्कि यह घर के अंदर से दरिद्रता को दूर कर सुख-समृद्धि भी लाती है। यही वजह है कि ज्योतिष के अलावा वास्तु शास्त्र में भी झाड़ू का बहुत महत्व माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जहां झाड़ू की सही दिशा दरिद्रता को दूर करती है वहीं झाड़ू से जुड़ी एक छोटी सी गलती भी कई परेशानियों को न्यौता दे देती है। ऐसे में झाड़ू से जुड़े सभी नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े नियमों के बारे में...

झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां न करें
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाडू लगाने के बाद उसे सही दिशा में रखना चाहिए। झाड़ू को कभी भी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए। इसे देवताओं की दिशा माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में रखने से भगवान नहीं आते हैं। घर में झाड़ू को हमेशा दक्षिण या पश्चिम-दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
  • साथ ही कहा जाता है कि घर के किसी सदस्य के बाहर निकलने के तुरंत बाद कभी भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर से बाहर जाने वाले व्यक्ति को अपने कार्यों में सफलता नहीं मिलती है।
  • झाडू को हमेशा छुपाकर रखना चाहिए, ताकि वह सबको दिखाई न दे।
  • साथ ही झाड़ू को हमेशा नीचे लेटा कर रखना चाहिए। झाडू को खड़ा करके रखने से घर में दरिद्रता का वास होता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू टूट जाने के बाद उसे तुरंत हटा देना चाहिए। टूटी हुई झाडू रखने से घर में वास्तुदोष होता है। साथ ही कई तरह की विपदाएं भी आती हैं।
  • वहीं अगर आपको पुरानी झाड़ू बदलनी है तो इस दिन का खास ध्यान रखें। नई झाड़ू हमेशा शनिवार को ही लेकर आएं। शनिवार के दिन नई झाडू का प्रयोग करना बहुत शुभ होता है।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो 
यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं