एमपी बोर्ड के रिजल्ट घोषित, 10वीं में 63.29% व 12वीं में 58% हुए पास
इंदौर
 मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने भोपाल में स्थित एमपी बोर्ड ऑफिस के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम के दौरान परिणाम की घोषणा की। स्टूडेंट्स अपना परिणाम एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर देख सकते हैं।

कैसा रहा एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023
10वीं एमपी बोर्ड की परीक्षा में 66.47% लड़कियों ने बाजी मारी है। जबकि 60.26% छात्र पास हुए हैं। एमपी काउंसिल का 12वीं का रिजल्ट 58.75% और 10वीं का 63.29% रहा है। प्रिंस खेमासरा 12वीं ट्रेड में टॉपर घोषित हुए। एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में लड़कों का रिजल्ट 52% रहा।

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
2. एमपीबीएसई एचएससी कक्षा 10 या एचएसएससी कक्षा 12 परीक्षा परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना एप्लिकेशन नंबर और रोल नंबर डालें।
4. अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम 2023 की मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
6. रिजल्ट डाउनलोड करें।
7. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

टॉपर्स को पुरस्कार
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सरकार इस बार कई पुरस्कार देने की योजना बनाई है। इसमें टॉपर्स लड़कियों को ई-स्कूटी और लड़कों को लैपटॉप दिए जाएंगे। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी है। 

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं