एग्जिट पोल के मुताबिक
- आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 140 से 162 सीटें मिल सकती हैं।
- रिपब्लिक मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 118 से 130 सीटें मिल सकती हैं।
- जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 100 से 123 सीटें मिल सकती हैं।
- इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 140 से 149 सीटें मिल सकती हैं।
- न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 151 सीटें मिल सकती हैं।
- टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 105 से 117 सीटें मिल सकती हैं।
- दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 95 से 115 सीटें मिल सकती हैं।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी। तब तक यह साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में कौन सी पार्टी सत्ता में आएगी।
मध्य प्रदेश में एग्जिट पोल पर क्या बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान?
एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैंने पहले ही कहा था कि मध्य प्रदेश में कोई कांटे की टक्कर नहीं है। बीजेपी भारी बहुमत से जीतेगी...एग्जिट पोल जो कह रहा है वो लगभग जन भावनाएं हैं और हम बहुमत से जीत रहे हैं"।
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैंने पहले ही कहा था कि मध्य प्रदेश में कोई कांटे की टक्कर नहीं है। बीजेपी भारी बहुमत से जीतेगी...एग्जिट पोल जो कह रहा है वो लगभग जन भावनाएं हैं और हम बहुमत से जीत रहे हैं" pic.twitter.com/9ebkMqrJb6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2023
"कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए"
कमलनाथ ने ट्वीट किया, "कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। 3 दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी, तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी। मैंने हमेशा आपसे कहा है कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है, जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं। आपको इस सबसे अपना ध्यान भटकने नहीं देना है। अर्जुन की तरह आपको निगाहें सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखनी है। आपको अपना पूरा ध्यान मतगणना के दिन पर लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।"
कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। 3 दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 30, 2023
मैंने हमेशा आपसे कहा…
आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें
विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।