तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा : पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत 'जय जगन्नाथ' कहकर की और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा और एनडीए पर भरोसा जताया है, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह भारत की अटूट निष्ठा और विकसित भारत के संकल्प की जीत है। मतगणना के बीच प्रधानमंत्री मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे और आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने इसे सबका साथ, सबका विकास की जीत बताया और 140 करोड़ भारतीयों की जीत कहा।
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के चुनाव आयोग की प्रशंसा भी की, जिसने सफलता पूर्वक दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न कराया। इस चुनाव में करीब 100 करोड़ मतदाताओं, 11 लाख पोलिंग स्टेशनों, 55 लाख वोटिंग मशीनों और 1.5 करोड़ मतदान कर्मियों की सहभागिता रही। भारत की चुनाव प्रक्रिया पर हर भारतीय को गर्व है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सहयोगी दलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया। दस साल पहले देश ने हमें निराशा से बाहर निकालने का जिम्मा सौंपा था और हमने उस पर खरा उतरने का प्रयास किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के इतिहास में महिलाओं द्वारा दिए गए वोटों का रिकॉर्ड बना है। उन्होंने महिलाओं से मिली नई प्रेरणा का जिक्र किया और राष्ट्र प्रथम की भावना को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमने दुनिया की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं, जिससे आजादी के 70 साल बाद 12 करोड़ लोगों को नल से जल मिला है। 
उन्होंने बताया कि 70 साल बाद चार करोड़ जनधन खाते खुले, अनुच्छेद 370 हटाया गया, बैंकिंग सुधार हुए और जीएसटी लागू हुआ। महामारी के दौरान भी हमने मजबूत कदम उठाए, जिससे भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था बन गया है। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया और कहा कि लगातार तीसरी बार जनता का आशीर्वाद हमारे संकल्प को नई मजबूती और ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में जीती हैं।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं
Popular posts
बैंक ऑफ इंडिया शाखा में कर्मचारियों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान, शिकायतों की अनदेखी पर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश
Image
तेजाजी नगर में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ: कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, स्मृति भजन में पंडाल हुआ गमगीन
Image
राजवाड़ा से विकास की नई राह: इंदौर में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक, घायल को अस्पताल पहुंचाने पर ₹25 हजार सहित शहरी व सांस्कृतिक विकास पर बड़े फैसले
Image
बैंक कर्मचारियों की मनमानी पर फूटा जनाक्रोश, वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन, तत्काल स्थानांतरण की मांग
Image
19 MAY E-PAPER
Image