इंदौर। नंदकुमार सिंह चौहान मध्यप्रदेश विधानसभा के शाहपुर से विधायक रहे थे। वे मप्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। सीएम शिवराज के साथ नंदकुमार सिंह चौहान मध्यप्रदेश विधानसभा के शाहपुर से विधायक रहे थे। वे मप्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।
अंतिम संस्कार कल बुरहानपुर स्थित उनके गृह ग्राम शाहपुर में होगा
पार्थिव शरीर आज दिल्ली से भोपाल लाया जाएगा, प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा
मध्यप्रदेश के खंडवा से भाजपा के सांसद नंदकुमारसिंह चौहान का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था। इसके बाद उन्हें 5 फरवरी को मेदांता में एडमिट कराया गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई थी। लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया नंदकुमार सिंह चौहान का अंतिम संस्कार कल 3 मार्च को उनके गृह गांव शाहपुर में होगाl उनका पार्थिव शरीर आज दिल्ली से भोपाल लाया जाएगा और प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा l
नंदकुमार चौहान मध्यप्रदेश विधानसभा के बुरहानपुर से विधायक रहे थे। 1996 में 11वीं लोकसभा में भाजपा ने उन्हें खंडवा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और वे जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद 12वीं,13वीं और 14वीं लोकसभा के सदस्य रहे। 15वीं लोकसभा के चुनाव में खंडवा के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव से वे चुनाव हार गए।