मप्र में फिर बना कोरोना टीकाकरण का रिकॉर्ड

इंदौर
 मध्य प्रदेश ने एक बार फिर कोरोना टीकाकरण में कीर्तिमान बनाया है। मध्य प्रदेश में बुधवार, 28 जुलाई की रात 8 बजे तक 10 लाख 34 हजार 384 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जो देश में सबसे ज्यादा है इसके साथ ही मध्य प्रदेश में अब तक 3 करोड़ 98 हजार 663 वैक्सीन की डोज पिलाई जा चुकी है।
मध्य प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 51 लाख 95 हजार 270 लोगों को पहली और 49 लाख 3 हजार 393 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

टीकाकरण में इंदौर सबसे आगे
मध्यप्रदेश में इंदौर जिला अब तक 3 करोड़ से अधिक टीकाकरण में 30 लाख 18 हजार 551 टीके लगा कर प्रथम स्थान पर है। 18 लाख 86 हजार 239 टीके लगाने के मामले में राजधानी भोपाल दूसरे स्थान पर है, जबकि जबलपुर 13 लाख 98 हजार 640 टीके लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर है।

देश में 45.07 करोड़ डोज ली गईं
देशभर में अब तक 45.07 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। हालांकि, देश में पिछले 24 घंटे में 43,509 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 38,465 मरीज ठीक हुए। देशभर में अब तक कुल 3,07,01,612 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट भी बढ़कर 97.38 फीसदी हो गया। भारत में सक्रिय मामले 4,03,840 हैं। अब तक मिले कुल मामलों का 1.28% सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 46.26 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
वहीं अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो स्थिति काफी बेहतर हो गई है। यहां पिछले 24 घंटे में सिर्फ 11 मामले सामने आए हैं। अप्रैल में यह प्रतिदिन 15000 के करीब था। वहीं, राज्य में अब सिर्फ 130 एक्टिव केस हैं। अब तक 7.8 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। इस महामारी में अब तक 10513 लोगों की जान जा चुकी है।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।