Omicron corona: इंदौर में विदेश से लौटे दो बच्चों समेत पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव, जांच के लिए भेजे सैंपल
इंदौर
 अब इंदौर में ओमाइक्रोन का खौफ सताने लगा है। शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन चिंता की बात यह है कि विदेश से लौटे कुछ लोग भी पॉजिटिव आए हैं उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। इस वजह से चिंता सता रही है
जानकारी के मुताबिक यूके से लौटी एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इसके साथ ही अमेरिका और यूएई से लौटे दो युवकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे पहले विदेश से लौटे दो अन्य लोग भी पॉजिटिव आए हैं। इस तरह अब तक कुल पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जो विदेश से लौटे हैं। इन सभी नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। चूंकि विदेश से आने वाले लोगों में ओमाइक्रोन का खतरा अधिक है, इसलिए इंदौर में चिंता बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यूके से लौटी युवती की उम्र 23 साल है और वह पलासिया में रहती है वह 14 दिसंबर को वापस आई। इसी तरह अमेरिका से लौट रहा एक युवक रेडियो कॉलोनी में रहता है। यूएई से लौटा युवक रानीबाग का रहने वाला है। इन तीनों के अलावा 8 और 16 साल के बच्चे नाइजीरिया से लौटे थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बच्चों के सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं।
इधर, शहर में पिछले 24 घंटे में 10 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं नए मरीजों में तीन एमआईजी, जूनी इंदौर और विजय नगर के दो-दो और लसुदिया, राजेंद्र नगर, पलासिया के एक-एक मरीज शामिल हैं। वहीं केरल से लौटे पति-पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है इंदौर में फिलहाल 76 एक्टिव मरीज हैं।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो 
यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।