92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा, दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
मुंबई
 अपनी आवाज से कई पीढ़ियों के दिलों पर राज करने वाली स्वरा कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर का आज निधन हो गया है वह पिछले 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। 8 जनवरी को लता मंगेशकर कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। लता जी के निधन के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है

शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
पुलिस लता जी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा रही है। दोपहर 12.30 बजे उनका पार्थिव शरीर घर लाया जाएगा। वहीं शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा लता जी सैन्य वाहन से अंतिम यात्रा पर रवाना होंगी। अब तिरंगा झंडा दो दिन तक आधा झुका रहेगा।

2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
महान गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज दो दिनों तक आधा झुका रहेगा। सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। रविवार की सुबह मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण दिग्गज गायक का निधन हो गया।

कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था - डॉक्टर
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रैट समदानी ने कहा, ''लता दीदी (लता मंगेशकर) का आज सुबह 8:12 बजे निधन हो गया उनके शरीर के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए अस्पताल में उनका इलाज लंबे समय से चल रहा था" लता मंगेशकर की उम्र 92 साल थी। लता मंगेशकर की मौत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है अस्पताल के बाहर पुलिस का बंदोबस्त है।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो 
यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं