CBSE ने घोषित किए 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम
इंदौर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड के नतीजे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। इस साल बोर्ड परीक्षा में 35 लाख बच्चे शामिल हुए थे, जिसमें 14 लाख बच्चे सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं। इस साल सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 92.71 रहा है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में 21,16,209 और कक्षा 12वीं की परीक्षा में 14,54,370 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस साल सीबीएसई 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। लड़के 91.25 प्रतिशत और लड़कियां 94.54 प्रतिशत पास हुईं। सीबीएसई कक्षा 12वीं की टॉपर सूची बोर्ड परिणाम जारी होने के तुरंत बाद जारी की जाएगी।
पहले ऐसी संभावना थी कि सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजे पहले जारी करेगा। बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड के परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर का उपयोग करना होगा।

कैसे चेक करें रिजल्ट?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद कक्षा 10वीं या 12वीं कक्षा के परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद बोर्ड रोल नंबर, जन्मतिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें।
4. अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
6. इसे चेक करें और प्रिंट आउट ले लें।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो 
यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं