बिना बताए लोगों की मन की बात कैसे जान लेते हैं बागेश्वर महाराज?
इंदौर/रायपुर। बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित है। इसके पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जनता बागेश्वर वाले बाबा, बागेश्वर धाम सरकार, बागेश्वर महाराज, जैसे नाम से जानती है। उनके बारे में कहा जाता है कि वह बिना कुछ कहे लोगों की मन की बात जान लेते हैं। इन दिनों, यह विवादों में घिरे हुए हैं। बागेश्वर महाराज पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा गया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इन आरोपों का जवाब दिया है।

 
गलत धारणा फैलाने का लगाया आरोप 
महाराष्ट्र की अखिल भारतीय अंधविश्वास निर्मूलन समिति द्वारा लगाए गए अंधविश्वास फैलाने के आरोप और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आरोपियों द्वारा दी गई चुनौती को बागेश्वर धाम सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव और उनके लोगों को रायपुर बुलाया है और कहा है कि यहां तक आने का टिकट भी वह खुद देंगे। लेकिन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव को यह स्वीकार नहीं है। उनका कहना है कि यह चैलेंज सिर्फ नागपुर में 10 लोगों के बीच पूरा होगा।
 
बागेश्वरधाम सरकार इसे ईश्वर की कृपा मानते है
लोगों का मानना है कि बागेश्वर महाराज के सामने आने के बाद वे लोगों के मन की बात जान जाते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर देते हैं। लोग उन्हें चमत्कारी शक्ति से परिपूर्ण मानते हैं जबकि वे स्वयं इसे भगवान का आशीर्वाद और हनुमान जी की कृपा मानते हैं। विशेषज्ञों की नजर में दूसरों के मन की बात जानना एक कला है। जब हम सोचते हैं तो कुछ लोगों के सामने ऐसे शब्द आ जाते हैं जो किताब की तरह पढ़ सकते हैं। ऐसे लोगों को माइंड रीडर या विचारक कहा जाता है। हिप्नोटिज्म या हिप्नोसिस की शक्ति से भी लोग मन को जान जाते हैं। देश और दुनिया में ऐसे कई लोग हैं। 

बागेश्वर सरकार की कीर्ति बढ़ती जा रही है
बागेश्वर बाबा की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि वह किसी को आमंत्रित नहीं करते, बल्कि लोग उनके पास आते हैं। बागेश्वर महाराज अपने बयान को लेकर भी चर्चा में हैं। वह हिंदुओं को जगाने की बात करते हैं और धर्मांतरण के विरोध में अक्सर बयान देते हैं।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं