12वीं के स्टूडेंट ने तेजाजी नगर एसआई पर चढ़ाई कार
इंदौर।
देवास के एक फल व्यापारी का बेटा सुनसान जगह पत्थर मुंडला की कॉलोनी के सामने कार के अंदर एक लड़की के साथ था। सुनसान इलाके में खड़ी कार को देखकर  एसआई गजानंद एकल ने  जाकर जांच की। जांच के दौरान लड़के ने उपनरीक्षक श्री गजानन एकल को टक्कर मार दी और कार भगा ली। लड़का और लड़की दोनों 12 वीं कक्षा के छात्र हैं।
 सुबह करीब पौने चार बजे गश्त पर निकले एसआई गजानंद एकल ने कार क्रमांक एमपी41 सीबी 3691 को सड़क किनारे सुनसान इलाके में खड़ा देखा। उपनिरीक्षक श्री एकल जब पुलिस वैन में यहां पहुंचे तो कार में एक लड़का बैठा हुआ था। उप निरीक्षक गजानंद एकल ने कार का दरवाजा खटखटाया तो लड़के ने एसआई पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे एसआई सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

पुलिस से बचने के लिए लड़का और लड़की गड्ढे में जा गिरे
इसके बाद एस आई ने वायरलेस उपकरण पर कार के बारे में संदेश देना शुरू किया। पुलिस को देखते ही छात्र का वाहन तेजाजी नगर इलाके में एक  गड्ढे में जा गिरा। जब पुलिस टीम ने लड़के को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इंदौर के पास एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके बगल में बैठी लड़की भी उसी स्कूल में दूसरे सेक्शन में पढ़ती है। दोनों को थाने ले जाया गया। जहां लड़के ने पूछताछ में बताया कि वह देवास का रहने वाला है और उसके पिता परवेज यहीं फल व्यापारी हैं, पुलिस ने कार को सीज कर दिया।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं