तेजाजी नगर की अवैध कॉलोनी पर निगम का चला बुलडोजर
इंदौर। एक ओर जहां नगर निगम द्वारा अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर हाल ही में बनी अवैध कॉलोनियों पर भी नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। तेजाजी नगर इलाके में स्काईलैंड होटल के पीछे अवैध रूप से बसी आयुषी कॉलोनी के खिलाफ नगर निगम ने बुधवार को कार्रवाई की। सुबह 10:30 बजे नगर निगम की रिमूवल टीम पहुंची और डेढ़ घंटे में अवैध रूप से बनाए जा रहे मकानों को तोड़ दिया गया।
निगम  के भवन निरीक्षक दीपक गारगेट के मुताबिक, यह कॉलोनी दिलीप बाबूलाल और कैलाश शर्मा ने तेजाजी नगर इलाके में अवैध रूप से बसाई है। दोनो ऑल नजर के खिलाफ नगर निगम की ओर से थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। अवैध रूप से बसाई जा रही इस कॉलोनी में 3 या 4  प्लॉट पर निर्माण भी शुरू हो गया था। बुधवार को साइट पर पहुंचकर निगम  की रिमूवल टीम ने बेसमेंट लेवल तक बने घरों को तोड़ दिया।
 
निगम की ओर से अवैध कॉलोनी न्यू लक्ष्मी नगर एरिया नंबर 16 को हटाने की कार्रवाई आज
बुधवार को सिरपुर क्षेत्र में निगम द्वारा अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनी में भी बुलडोजर चला। कॉलोनाइजर जफर द्वारा क्षेत्र के खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास ईंट भट्ठा की जमीन पर 10 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही थी। निगम के बिल्डिंग ऑफिसर गजल खन्ना के मुताबिक इस कॉलोनी में चार-पांच नए निर्माण शुरू हो चुके थे।निगम की रिमूवल टीम ने बुधवार को इन अवैध भवनों को गिरा दिया।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं