मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पांचवीं लिस्ट, इन 92 चेहरों पर जताया भरोसा
इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक नई सूची जारी की है, जिसमें 92 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले, चुनाव केंद्रीय समिति की बैठक में शेष 94 उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई थी, 
इसके बाद ये सूची जारी की गई।
बता दे कि भाजपा अब तक कुल 228 नाम पर मुहर लगा चुकी है, और बाकी 2 सीटों पर नामों का ऐलान अभी बाकी है। भाजपा ने पहली सूची को 17 अगस्त को जारी किया था, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम थे। दूसरी सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम थे, जिसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों और सात सांसदों को टिकट दिया गया था। तीसरी सूची में एक उम्मीदवार का नाम था।
चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद, भाजपा ने चौथी सूची को जारी किया, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिया गया। इस सूची में 57 प्रत्याशियों के नाम थे, और इसमें सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया 
था। अब, पांचवीं सूची भी जारी की गई है।
पांचवीं सूची भी कई दिनों से टल रही थी। लगातार कई बैठकों के बाद पांचवी सूची सामने आई है। कई लोग इसे भाजपा की रणनीति भी बता रहे हैं। कहना है कि कांग्रेस की सूची का इंतजार किया जा रहा था।








आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं