जगमगाई राम की अयोध्या… एक साथ जले 22 लाख से अधिक दीये, बना विश्व रिकॉर्ड
अयोध्या
। 
रामनगरी ने अपना ही कीर्तिमान सातवीं बार बराबर कर दिया है। राम की पैड़ी में एक साथ 22.23 लाख दीपों के प्रज्जवलन के साथ, यहां नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। ड्रोन की मदद से गणना करने के बाद, गिनीज बुक की टीम ने इस विश्व रिकॉर्ड की घोषणा की है। इस अद्भुत क्षण में, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ 52 देशों के राजदूत गवाह बने हैं।
वर्ष 2022 में 15.76 लाख दीपों के प्रज्जवलन से बने विश्व रिकॉर्ड को इस बार 6.47 लाख दीपों के साथ तोड़ा गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एग्जीक्यूटिव स्वप्निल दंगारीकर और कंसल्टेंट निश्चल बरोट ने मंच से नए कीर्तिमान की घोषणा करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रमाणपत्र सौंपा।

इस साल रामनगरी ने एक और नया कीर्तिमान बनाया है:
  • वर्ष 2017 - 1.71 लाख दीप
  • वर्ष 2018 - 3.01 लाख दीप
  • वर्ष 2019 - 4.04 लाख दीप
  • वर्ष 2020 - 6.06 लाख दीप
  • वर्ष 2021 - 9.41 लाख दीप
  • वर्ष 2022 - 15.76 लाख दीप
  • वर्ष 2023 - 22.23 लाख दीप

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं