कड़ाके की ठंड में बच्चों को राहत, सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल
इंदौर। मध्य प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। शीतलहर और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के खुलने के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, प्रदेश में सुबह से संचालित होने वाले सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों को 20 जनवरी तक सुबह 10 बजे से शुरू करने का आदेश जारी किया है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग का यह आदेश सभी स्कूलों पर तत्काल प्रभावी होगा।

प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और जिला अधिकारियों को इस आदेश के अनुसार सूचित किया गया है कि जो सभी शासकीय और अशासकी स्कूल सुबह में जल्दी खुलते हैं, वे सुबह 10 बजे से संचालित होंगे। सोमवार (8 जनवरी) को जारी किए गए इस आदेश में यह भी कहा गया है कि यह आदेश उन स्कूलों पर भी लागू होगा जहां पर दो पालियों में क्लासेज होती हैं, कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन स्कूलों में स्कूल सुबह 10 बजे से संचालित किए जाएंगे।

इस क्लास की परीक्षाएं होंगी निर्धारित समय से  
हालांकि मध्य प्रदेश के उन स्कूलों में जहां क्लासेज साढ़े दस बजे से शुरू होती हैं, वहां पर स्कूलों के खुलने का समय यथावत पहले की तरह रहेगा। इस दौरान प्रदेश के उन शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों में जहां क्लास 6 से 12वीं तक की परीक्षाएं होनी हैं, वह परीक्षा पहले से निर्धारित टाइम टेबल के मुताबिक ही होंगी। इस आदेश को मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह ने तत्काल से प्रभाव से लागू किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर अनुमानित है। सुबह-सुबह कोहरा भी बड़ा है और विजिबिलिटी सुबह 10 बजे तक कम होती है। न्यूनतम तापमान भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 10 डिग्री सेल्सियस से कम है। इसलिए सरकार का निर्णय स्कूल सुबह 10 बजे लगाने का छोटे बच्चों के साथ उनके पेरेंट्स को भी लाभ पहुंचाए गा।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं