![]() |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि,
"परम रामभक्त, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त अनुयायियों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
रामनगरी में शोक की लहर
आचार्य सत्येंद्र दास के निधन से रामनगरी में शोक की लहर है। राम मंदिर ट्रस्ट, अयोध्या के मठ-मंदिरों और श्रद्धालुओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय समेत मंदिर व्यवस्था से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
तीन दशक तक श्रीरामलला की सेवा
आचार्य सत्येंद्र दास 1993 से श्रीरामलला के मुख्य पुजारी के रूप में सेवा कर रहे थे। उनके मार्गदर्शन में रामलला की पूजा-अर्चना संपन्न होती थी। राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, अयोध्या राज परिवार के अगुवा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, डॉ. अनिल मिश्र, गोपाल जी और कई संत-धर्माचार्यों ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की।
आचार्य सत्येंद्र दास के निधन से अयोध्या ने एक महान संत, श्रद्धेय पुजारी और रामभक्त को खो दिया है। उनकी स्मृति हमेशा भक्तों के हृदय में जीवित रहेगी। ॐ शांति!
आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें
विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।