ब्राह्मण सेवा संगठन एवं संस्था अतीश के संयुक्त तत्वावधान में वैक्सीनेशन 24 से


इंदौर। ब्राह्मण सेवा संगठन एवं संस्था अतीश के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वी. डी. शर्मा जी के द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन इन्दौर के सहयोग से covid-19 नि:शुल्क टीकाकरण केंद्र विद्या चिल्ड्रन एकेडमी पालदा में 24 मई 2021 को समय प्रातः 9.30 पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मधु जी वर्मा के सानिध्य में प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमे 18+ वालो का टीकाकरण शासन द्वारा रजिस्ट्रेशन के माध्यम से किया जाएगा।
ब्राह्मण सेवा संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र शर्मा एवं संस्था अतीश के संयोजक पं.यज्ञदत्त शर्मा ने इस अभियान के लिए एक टीम गठित की है जिसमे मुख्य रूप से श्री नितिन जायसवाल, पं. जितेन्द्र व्यास, पं. शिवम शर्मा, श्री नीलेश पटेल, श्री पूनम मीणा, पं. राहुल शर्मा, पं. मोनिल शर्मा व अन्य साथीगण अपनी सेवाएं देंगे।
विद्या चिल्ड्रन एकेडमी के संचालक पं. महेश पालीवाल जी ने अपना विद्यालय मानव सेवा कार्य के लिए प्रदान किया साधुवाद, आभार। घर परिवार को है यदि बचाना, तो कोरोना का टीका जरूर लगवाना।