पालदा में ब्राह्मण सेवा संगठन एवं संस्था अतीश के संयुक्त तत्वाधान में टीकाकरण शिविर

इंदौर। संस्था अतीश ब्राह्मण सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विष्णु दत्त शर्मा द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन इन्दौर के सहयोग से covid-19 नि:शुल्क टीकाकरण केंद्र विद्या चिल्ड्रन एकेडमी पालदा का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मधुजी वर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमे 18+ वालों का टीकाकरण शासन द्वारा रजिस्ट्रेशन के माध्यम से किया गया।

संस्था अतीश के संयोजक यज्ञदत्त शर्मा एवं ब्राह्मण सेवा संगठन के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने यह बताया की इस अवसर पर भाजपा नेता महेश पालीवाल, सोहन पटेल, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम जायसवाल, मंडल प्रभारी नितिन जायसवाल, नरेंद्र मल्हार, मोहन पटेल, विनोद पारगी, श्रीराम सिसोदिया, सनी जाधव, ऋषभ कौशल, आदि उपस्थित थे।
ब्राह्मण सेवा संगठन एवं संस्था अतीश की पूरी टीम ने इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया जिसमें मुख्य रुप से पं. जितेन्द्र व्यास, पं. शिवम शर्मा, पं. प्रदीप शर्मा, पं. चेतन शर्मा, श्री नीलेश पटेल, श्री पूनम मीणा, पं. मोनिल शर्मा व अन्य साथीगण उपस्थित हुए।