इंदौर में 9 घंटे में 1.65 लाख से ज्यादा ने लगवाई वैक्सीन


इंदौर। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सबसे बड़े वैक्सीन महाभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह और गंभीरता रही, लेकिन बार-बार सर्वरडॉउन होने और धीरे चलने के बावजूद उन्होंने काफी धैर्य रखा। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के चलते वैक्सीनेशन पर भी प्रभाव पड़ा। सुबह 8 बजे 5 बजे तक 10 घंटे में 1.65 लाख से ज्यादा लोगों को डोज लग चुके थे। कुछ सेंटरों पर खामियां मिलने पर दो अफसरों को नोटिस दिया गया है। कई दिनों से चल रही व्यापक तैयारियों के चलते सुबह 8 बजे लगभग सभी 1045 सेंटरों पर सुबह 8 बजे वैक्सीनेशन शुरू हो गया। पहली बार कोवैक्सिन व कोवीशील्ड के ज्यादा सेंटर होने तथा वहीं रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी होने से लोगों को राहत रही। वैसे सुबह पहले एक घंटे में हर सेंटर पर 10-12 लोग आते रहे फिर धीरे-धीरे संख्या बढ़ने लगी। सभी सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा था। कलेक्टर मनीषसिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, डीआईजी मनीष कपूरिया व स्वास्थ विभाग के अधिकारियों द्वारा घूम-घूमकर सेंटरों का जायजा लिया गया। इसी तरह थाना पुलिस भी हर सेंटर पर जाकर स्थिति जानती रही। हालांकि कभी भी विवाद या गड़बड़ी जैसी स्थिति नहीं रही।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।