मोदी कैबिनेट से चौंकाने वाला इस्तीफा, रविशंकर प्रसाद और जावड़ेकर भी गए

नई दिल्ली।
नरेंद्र मोदी सरकार बुधवार को अपने दूसरे कार्यकाल में अपने पहले मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। लेकिन इस विस्तार से पहले कई बड़े मंत्रियों को भी छुट्टी दे दी गई। विस्तार से पहले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने भी इस्तीफा दे दिया है।

नरेंद्र मोदी सरकार बुधवार को अपने दूसरे कार्यकाल में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। लेकिन इस विस्तार से पहले कई बड़े मंत्रियों को भी छुट्टी दे दी गई। विस्तार से पहले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी इस्तीफा दे दिया है।
कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर को भी इस्तीफा देना पड़ा है। इससे पहले कैबिनेट में नए नाम जोड़े जाने से पहले कुछ पुराने नामों को विदाई दी गई थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को भी कैबिनेट से छुट्टी दे दी गई है।
इतना ही नहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की भी आलोचना हुई थी। उन्होंने आज स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। कोरोना काल में जिस तरह से मोदी सरकार पर सवाल उठाए गए, उस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय निशाने पर आ गया
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल के अलावा संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा को भी कैबिनेट से छुट्टी दे दी गई। इससे पहले थावरचंद गहलोत को राज्यपाल बनाया गया था, इसलिए वह भी कैबिनेट से बाहर हो चुके हैं। शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।
कहा जा रहा है कि रमेश पोखरियाल निशंक को खराब स्वास्थ्य के कारण केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। कोरोना होने के बाद से उनकी तबीयत लगातार अच्छी नहीं थी, इसलिए अब उन्हें कैबिनेट से हटाया जा रहा है

मोदी कैबिनेट से किन मंत्रियों को किया गया बर्खास्त, देखें लिस्ट...
• डॉ हर्षवर्धन (स्वास्थ्य मंत्री)
• रविशंकर प्रसाद (कानून मंत्री)
• प्रकाश जावड़ेकर (पर्यावरण मंत्री)
• रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री)
• संतोष गंगवार (श्रम मंत्री)
• देबोश्री चौधरी (महिला राज्य मंत्री)
• सदानंद गौड़ा (रसायन और उर्वरक मंत्रालय)
• संजय धोत्रे (केंद्रीय राज्य मंत्री)
• थावरचंद गहलोत (राज्यपाल बने)
• प्रताप सारंगी (राज्य मंत्री)
• रतनलाल कटारिया (राज्य मंत्री)
• बाबुल सुप्रियो (राज्य मंत्री)
• राव साहब दानवे पाटिल

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।