WHO की चेतावनी- न मिलाएं कोरोना वैक्सीन की खुराक, हो सकता है खतरनाक!

नई दिल्ली
 दुनिया भर में चल रहे टीकाकरण अभियान के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक अहम बयान दिया है विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने चेतावनी दी है कि कोई भी वैक्सीन को मिलाकर डोज न लें, यह खतरनाक हो सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन के अनुसार, यह एक खतरनाक प्रवृत्ति है। क्योंकि अभी तक इस बारे में कोई डेटा उपलब्ध नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि टीके की दोनों खुराक समय पर लेना बेहद जरूरी है। सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि अगर अलग-अलग देशों में लोग खुद तय कर लें कि दूसरी या तीसरी खुराक कब लेनी है, तो यह समस्या पैदा कर सकता है।

भारत में अलग-अलग वैक्सीन देने के भी मामले सामने आए हैं
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भारत में ऐसे कई मामले आए थे, जब कुछ लोगों को वैक्सीन की दो अलग-अलग खुराक दी गई थी। लेकिन प्रशासन की चूक के कारण ऐसा हुआ। लेकिन एक वैक्सीन की पहली डोज और दूसरी वैक्सीन की दूसरी डोज देने से कुछ लोगों की सेहत भी खराब हो गई है
इस मुद्दे पर कई वैज्ञानिकों द्वारा शोध भी किया जा रहा है कि क्या इस तरह के टीकों को मिलाना फायदेमंद हो सकता है या नहीं। लेकिन अभी तक कोई ठोस आंकड़ा सामने नहीं आया है, जो इस बात का समर्थन करता हो।
गौरतलब है कि अलग-अलग टीकों की दो खुराक के बीच एक निश्चित समय का अंतर होता है। वैक्सीन की दोनों डोज एक निश्चित अंतर पर दी जा रही हैं, जिससे कोरोना से लड़ने में मदद मिलेगी।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Popular posts
बैंक ऑफ इंडिया शाखा में कर्मचारियों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान, शिकायतों की अनदेखी पर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश
Image
तेजाजी नगर में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ: कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, स्मृति भजन में पंडाल हुआ गमगीन
Image
राजवाड़ा से विकास की नई राह: इंदौर में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक, घायल को अस्पताल पहुंचाने पर ₹25 हजार सहित शहरी व सांस्कृतिक विकास पर बड़े फैसले
Image
बैंक कर्मचारियों की मनमानी पर फूटा जनाक्रोश, वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन, तत्काल स्थानांतरण की मांग
Image
19 MAY E-PAPER
Image