ध्वजारोहण के दौरान लगे राष्ट्र विरोधी नारे, दो पक्षों में भिड़ंत के बाद भगदड़, आधा दर्जन से अधिक घायल
इंदौर। 
रविवार को ध्वजारोहण के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो गई। मामला तेजाजी नगर इलाके का है। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। विवाद में दुकानों और वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना के बाद एसपी, एएसपी व टीआई मौके पर पहुंचे।
दरअसल नयता मुंडला स्थित कावेरी बिल्डिंग में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा वंदन के बाद भारत माता का नारा लगाने को लेकर विवाद हो गया था। यहां कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। मामले ने तूल पकड़ा तो पथराव शुरू हो गया। इसके बाद भगदड़ मच गई। दंगाइयों ने बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना पर एक संगठन के कार्यकर्ता भी यहां पहुंच गए। जमकर नारेबाजी की।
पुलिस ने संभाला
सूचना पर एसपी आशुतोष बागड़ी समेत अन्य थाना की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायलों को भी अस्पताल ले जाया गया। एसपी के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है। यहां एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
देश विरोधी नारे लगाने और दंगा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दंगा, पथराव और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज
एसपी ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों के 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को मनोनीत किया गया है। घटना के बाद कई हिंदू संगठन थाने पहुंच गए थे। इसके बाद सद्दाम, सोहेल, शादाब, इमरान, रफीक, रजा बंधु समेत 8 नामजद आरोपी हैं। 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो 
यहां क्लिक करें



विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।