इंदौर जिले में 32 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
इंदौर। जिले में एक बार फिर कोरोना वायरस पैर पसार रहा है। महू में कोरोना वायरस कोविड-19 के 30 मामले मिलने के बाद हड़कंप मच गया जबकि इंदौर में कोरोना वायरस के 2 पॉजिटिव मामले सामने आए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गुरुवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार सैन्य अस्पताल में एक दिन में 30 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
सीएमएचओ डॉ. बीएस सत्य्या ने बताया कि गुरुवार को जिले में 8552 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 8512 निगेटिव और 32 पॉजिटिव पाए गए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 53 हो गई है।
मरीजों की बढ़ती संख्या ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि अब मामला महू सैन्य क्षेत्र का है। सैन्य अस्पताल में महू सैन्य क्षेत्र के संक्रमित लोगों का इलाज किया जाएगा।
महू मिलिट्री फील्ड में जो भी पॉजिटिव होता है, माना जा रहा है कि उसकी ट्रेवल हिस्ट्री हो सकती है। ऐसे में पूरी सावधानी बरती जा रही है।

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो 
यहां क्लिक करें

विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।