![]() |
भाजपा की सूची के मुताबिक, दिमनी विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास और प्रह्लाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर से टिकट दिया गया है। वहीं, भाजपा ने अपने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।
इससे पहले भाजपा ने 17 अगस्त को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस दौरान मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के लिए भी उम्मीदवारों का एलान किया गया था। भाजपा ने मध्य प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 नामों की घोषणा की है।

केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव - 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/qJT8nWXvLF
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 25, 2023
आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें
विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।