मध्य प्रदेश में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, देखें किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी
इंदौर। 
छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होने के एक दिन बाद, मध्य प्रदेश में भी शनिवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। इसमें विशेष बात यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गृह मंत्रालय को अपने पास ही रखा है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त विभाग का प्रबंधन करने का कार्य सौंपा गया है, जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग मिला है। कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्रहलाद पटेल को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा, संपतिया उइके को जनजातीय कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
मुख्यमंत्री:
1- डॉ. मोहन यादव: गृह मंत्रालय, जनसंपर्क और अन्य विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं हैं।

उप-मुख्यमंत्री:
2. जगदीश देवड़ा: वित्त विभाग
3. राजेंद्र शुक्ला: चिकित्सा, शिक्षा विभाग, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा

कैबिनेट मंत्री:
4- कैलाश विजयवर्गीय- नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
5- प्रहलाद पटेल- पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम
6- राकेश सिंह- लोक निर्माण
7- विजय शाह- जनजातिय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास 
8- एदल सिंह कसाना- किसान कल्याण, कृषि विकास
9- प्रदुम्न सिंह तोमर- ऊर्जा मंत्रालय 
10- तुलसी सिलावट- जल संसाधन
11- गोविंद सिंह राजपूत- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण 
12- विश्वास सारंग- खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता 
13- इंदर सिंह परमार- उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास
14- उदय प्रताप सिंह- परिवहन और स्कूल शिक्षा
15- करण सिंह वर्मा- राजस्व
16- नारायण सिंह कुशवाहा- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण
17-संपतिया उईके- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
18-निर्मला भूरिया- महिला एवं बाल विकास
19- नागर सिंह चौहान- वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण 
20- चैतन्य काश्यप - सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम
21- राकेश शुक्ला - नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार):
22. कृष्णा गौर: पर्यटन और गैस राहत
23. धर्मेंद्र लोधी: श्रम
24. दिलीप जायसवाल: खाद्य नागरिक आपूर्ति
25. गौतम टेटवाल: ऊर्जा
26. लेखन पटेल: मत्स्य विभाग
27. नारायण पवार: सामान्य प्रशासन

राज्यमंत्री -
28- राधा सिंह- पंचायत एवं ग्रामीण विकास
29-प्रतिमा बागरी- नगरीय विकास एवं आवास
30-दिलीप अहिरवार- वन एवं पर्यावरण
31-नरेन्द्र शिवाजी पटेल- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

आप विश्वगुरु का ताजा अंक नहीं पढ़ पाए हैं तो यहां क्लिक करें


विश्वगुरु टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं