इंदौर। शहर की लोकप्रिय आवासीय कॉलोनी श्रीकृष्ण एवेन्यू फेस-3 में वर्षों से प्रतीक्षित गार्डन निर्माण का सपना आज साकार हुआ। राऊ विधायक मधु वर्मा एवं पार्षद प्रियंका चौहान के करकमलों से गार्डन का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। गार्डन का निर्माण 20 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिससे कॉलोनीवासियों को न सिर्फ मनोरंजन का नया केंद्र मिलेगा बल्कि स्वच्छ और हरित वातावरण भी सृजित होगा।
इस शुभ अवसर पर माँ अहिल्या की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में महिलाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर सांस्कृतिक रंग भी भरे गए। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहजनक भागीदारी रही, जिन्होंने रंगोली से संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में रहवासी संघ, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, घनश्याम वर्मा, जयदीप नगर के दीपक रघुवंशी, कॉलोनी अध्यक्ष प्रदीप गिरासे सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
![]() |
गार्डन निर्माण से श्रीकृष्ण एवेन्यू फेस-3 में न सिर्फ बच्चों और बुजुर्गों को सुकून मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य व सामुदायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। वर्षों से गार्डन की राह देख रहे रहवासियों के चेहरे आज प्रसन्नता से खिले नजर आए।