श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ: 1 से 7 जनवरी तक भव्य आयोजन
इंदौर, विश्वगुरु। तेजाजी नगर के बायपास सर्विस रोड स्थित केलवा फार्म हाउस में 1 जनवरी 2025 से 7 जनवरी 2025 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पंडित श्री विनोद जी शास्त्री अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे। आयोजन के दौरान कलश यात्रा,श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा और श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह जैसे दिव्य प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे।
कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम का समापन 7 जनवरी को हवन, पूर्णाहुति और महाप्रसादी के साथ होगा। आयोजन में सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का निवेदन किया गया है।



Popular posts
बैंक ऑफ इंडिया शाखा में कर्मचारियों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान, शिकायतों की अनदेखी पर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश
Image
तेजाजी नगर में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ: कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, स्मृति भजन में पंडाल हुआ गमगीन
Image
बैंक कर्मचारियों की मनमानी पर फूटा जनाक्रोश, वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन, तत्काल स्थानांतरण की मांग
Image
राजवाड़ा से विकास की नई राह: इंदौर में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक, घायल को अस्पताल पहुंचाने पर ₹25 हजार सहित शहरी व सांस्कृतिक विकास पर बड़े फैसले
Image
19 MAY E-PAPER
Image