इंदौर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का ऐतिहासिक स्वागत विधायक मधु वर्मा के नेतृत्व में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब
इंदौर, विश्वगुरु। 
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोमवार को अपने पदभार ग्रहण के बाद पहली बार इंदौर का दौरा किया। इस अवसर को पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक ऐतिहासिक जनसैलाब में बदल दिया। इंदौर में हुआ यह भव्य स्वागत, प्रदेश की राजनीति में भाजपा की सांगठनिक शक्ति और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का सजीव उदाहरण बना।
खंडेलवाल ने सबसे पहले खजराना गणेश मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद वे पिपल्याराव स्थित बंदी छोड़ गुरुद्वारे पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेकने के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके पश्चात एक भव्य रैली के रूप में वे कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल की ओर रवाना हुए।
इंदौर भगवामय, स्वागत मंचों से पटा मार्ग
खंडेलवाल के स्वागत के लिए 50 से अधिक मंच लगाए गए। मार्ग को फूलों और भगवा झंडों से सजाया गया था। ढोल-नगाड़ों की गूंज और "भारत माता की जय" के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और उत्साह से भर उठा।

विधायक मधु वर्मा ने निभाई अग्रणी भूमिका
इस स्वागत आयोजन की विशेषता रही विधायक मधु वर्मा की सक्रिय भागीदारी। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ दर्जनों मंच लगवाकर पूरे मार्ग को स्वागतपथ में तब्दील कर दिया। महिला मोर्चा, युवा इकाई और पार्षदों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।
प्रमुख सहयोगी कार्यकर्ता
बलराम वर्मा, भानु प्रताप सिंह चौहान, राकेश यादव, घनश्याम वर्मा, मनोहर पाटीदार, घनश्याम नारोलिया, घनश्याम पाटीदार, बलराम पाटीदार, मनस्वी पाटीदार, पार्षद प्रियंका चौहान, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, पुरुषोत्तम जायसवाल, मनीष शर्मा, मुरली व्यास (मामा), जयदीप नागर, उमा अहीर, जितेंद्र चौधरी, सतीश परमार, महेंद्र शुक्ला, विकास मिश्र, अजय हार्डिया, संदीप श्रीवास, छगनलाल श्रीवास, विक्रम सिंह ठाकुर, सतीश सिंह देवड़ा, बल्लू बारोड, गणपत सिंह गौड़, मनीष वर्मा, पप्पू राजोरिया, संदीप बिजोरिया, संजय शर्मा, सुनील वर्मा, सुभाष चौधरी, आशीष खेड़े, आर एस राजपूत, देवेंद्र भोसले, राजू हार्डिया, मांगीलाल गुरु, अरुण शर्मा, दीपाली वर्मा, शेखर बेला, अनिल चौधरी आदि।
कार्यकर्ता सम्मेलन का ओजस्वी संदेश
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि इंदौर का हर कार्यकर्ता खुद को प्रदेशाध्यक्ष माने। यह पद गर्व का नहीं, ज़िम्मेदारी का है। हम कार्यकर्ताओं की चिंता करेंगे, आप जनता की चिंता करें। उन्होंने अपने भाषण में संगठन को प्राथमिकता देने और जमीन से जुड़े रहने का संकल्प दोहराया।
वरिष्ठ नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मंच पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, संगठन महामंत्री हितानंद, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मधु वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने किया जबकि खंडेलवाल ने विशेष रूप से सुमित मिश्रा और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह स्वागत समारोह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि भाजपा की संगठनात्मक ताकत, कार्यकर्ता एकजुटता और नेतृत्व के प्रति समर्पण की ऐतिहासिक मिसाल बन गया।